लखीसराय ने जमुई को 6 विकेट से किया पराजित

WhatsApp Channel Join Now
लखीसराय ने जमुई को 6 विकेट से किया पराजित


भागलपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025–26 के अंतर्गत शनिवार को खेले गए लीग मुकाबले में लखीसराय मेंस सीनियर ने जमुई मेंस सीनियर को 6 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर लखीसराय मेंस सीनियर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई मेंस सीनियर की टीम ने 48.2 ओवर में 311 रन बनाए। जमुई की ओर से विशाल राजेश ने 108 गेंदों पर 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक रामप्रवेश कुमार ने 9 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। अमन सुरेंद्र गोस्वामी ने 8 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा प्रणय संजय कुमार, साशी रंजन कुमार और उज्ज्वल उमेश पांडेय ने 1-1 महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर टीम को सफलता दिलाई। 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय मेंस सीनियर टीम ने 45.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

लखीसराय की जीत के हीरो रहे आयुष विजय रंजन, जिन्होंने 119 गेंदों में 157 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 25 चौके शामिल रहे। उनके अलावा अमित अशोक सत्यम ने नाबाद 46 रन तथा रवि राज कुमार ने 41 रनों का योगदान दिया। जमुई की ओर से गेंदबाजी में शिव अनिल सिन्हा ने 10 ओवर में 73 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। अमन कुमार सिंह और कमलेश कुमार सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया, लेकिन टीम लक्ष्य को बचाने में सफल नहीं हो सकी। आयुष विजय रंजन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंपायर के रूप में वेद प्रकाश एवं अमरेंद्र पांडेय तथा स्कोरर के रूप में अंकित अमृत राज और शिवम कुमार ने अपनी भूमिका निभाई और ऑब्जर्वर के रूप में एमसीए लेवल - 2 कोच संजय कुमार मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story