राज्यस्तरीय कैडेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

WhatsApp Channel Join Now
राज्यस्तरीय कैडेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन


पूर्वी चंपारण,31 मार्च (हि.स.)।जिले के सुगौली नगर स्थित नंद उच्च विद्यालय में 28 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित तृतीय राज्यस्तरीय कैडेट बालक एवं बालिका भारोत्तोलन प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को गरिमामय वातावरण में हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आयोजन की जानकारी देते हुए संघ के सचिव मो रुस्तम आलम ने बताया कि प्रतियोगिता का सफल आयोजन सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से संभव हो पाया। अध्यक्ष नवीन कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। पूरे प्रतियोगिता में जहानाबाद जिला की टीम चैंपियन रही।कार्यक्रम में बिहार भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरुण ओझा, पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी, सचिव गिरिजेश कुमार सहित विभिन्न जिलों के सचिव,तकनीकी अधिकारी एवं रेफरीगण की उपस्थिति रही।मौके पर समाजसेवी अलीहसन,एवं राजा हीरो एजेंसी के प्रोपराइटर इरशादुल्लाह उर्फ राजा भैया,राकेश झा अंचल सचिव सीपीआई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संगठन के जिला स्तर के पदाधिकारियों में अध्यक्ष नवीन कुमार,उपाध्यक्ष अशोक कुमार,कोषाध्यक्ष पवन कुमार,सचिव रुस्तम आलम, संयुक्त सचिव आरिफ एकबाल (छोटू),प्रशांत कुमार ( छोटू) समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।इसके अलावा प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी गुरविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं रेफरीगण का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनकी देखरेख में प्रतियोगिता निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।पूरे आयोजन में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और सुव्यवस्थित प्रबंधन ने इसे एक यादगार खेल आयोजन बना दिया l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story