राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर दी बधाई


भागलपुर, 03 मार्च (हि.स.)। भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सासाराम लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवेश राम तथा एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि कुशवाहा का व्यापक राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निश्चित रूप से राज्यसभा में प्रभावी भूमिका निभाएगी। उनके नेतृत्व से बिहार सहित पूरे देश को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुशवाहा सदन में जनता की आकांक्षाओं को मजबूती से उठाएंगे तथा विकास और सामाजिक समरसता के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story