राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी कोसी की अंडर-17 टीम

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी कोसी की अंडर-17 टीम


सहरसा, 18 नवंबर (हि.स.)। अंतर प्रमंडल अंडर-17 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोसी प्रमंडल की टीम जमुई रवाना हो गई। टीम में सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले के कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

जमुई में 21 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। सहरसा जिला एवं कोसी प्रमंडल क्रिकेट के संयोजक तथा बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि तीनों जिलों में पहले जिला स्तरीय टीमों का चयन किया गया। इसके बाद एमएलटी कॉलेज, सहरसा में खिलाड़ियों के बीच मैच आयोजित किया गया, जिसमें सहरसा जिला चैंपियन बना। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमंडलीय टीम में शामिल कर कोच राहुल कुमार एवं कप्तान अंकित यादव के नेतृत्व में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा गया है।

टीम में शामिल खिलाड़ी: कप्तान अंकित यादव, उज्ज्वल सिंह, सुधांशु कुमार, मो. मिमतुल, यश राज, स्ववीभाष तेजस्वी, आदित्य आनंद (सभी सहरसा), मो. निहाल राज, सैयद रोबाब, अश्वनी राज, केशव कुमार, कारण कुमार (मधेपुरा) तथा अभिषेक कुमार, अनुपम आनंद और आकाश कुमार झा (सुपौल) शामिल हैं।

टीम की रवानगी के मौके पर जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तौसी, चयन समिति के सदस्य पंकज ठाकुर, कुणाल चौधरी, अमित यादव, शशि भूषण यादव, प्रमोद झा, सनी सिंह, सैयद शमी अहमद एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779270 Articles

Share this story