महादलितो को बासगीत पर्चा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 17 को एक दिवसीय सत्याग्रह

WhatsApp Channel Join Now

सहरसा, 13 नवंबर (हि.स.)।

भूमिहीन महादलितो को बासगीत पर्चा देने, कोसी तटबंध के अंदर पुलिया व सड़क का निर्माण करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोक अधिकार मंच के तत्वावधान में 17 नवंबर को स्टेडियम के बगल में धरना व सत्याग्रह किया जाएगा।

लोक अधिकार मंच जिला कमिटि, सहरसा के संयोजक विभूति कुमार सिंह ने शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर सूचित कर दिया है। आवेदन में कहा है कि जिले के सभी 10 अंचल सहित नगर निगम क्षेत्र सहरसा के महादलित परिवार को बासभूमि का घोर अभाव बना हुआ है। जिसके लिए मंच की ओर से अंचल पदाधिकारी को आवेदन दे चुके हैं। जिसकी जानकारी आपको भी अभी है। अभी तक महादलित परिवारों को बासभूमि का पर्चा नहीं मिला है। इतना ही वर्ष 2025 एवं 2026 के बाढ़ में कोसी तटबंध के अंदर कई गांवों में सड़क ध्वस्त हो गया है।

अभी राजनपुर से घोघसम के बीच पीपा पुल है। इस पुल का उपयोग केवल सल के पांच महीने तक हो पाता है। अगर इस पीपा पुल की लंबाई बढ़ाकर घोघसम तक कर दिया जाए तो सालों भर उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने इस समस्या को जनहित में गंभीरता पूर्वक ध्यान में लेने का अनुरोध किया है।

आवेदन कर्ता में पूर्व मुखिया शिवनारायण सादा, प्रेमलालासद सादा, अर्जुन सादा, तारणी सादा आदि शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776353 Articles

Share this story