भाजपा ने की विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ प्रभारियों की घोषणा, संगठन विस्तार पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने की विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ प्रभारियों की घोषणा, संगठन विस्तार पर जोर


भागलपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी भागलपुर इकाई ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने जिले के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के नए प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज जिन कार्यकर्ताओं को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन पर पार्टीनेतृत्व को पूरा भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रभारी अपने-अपने मोर्चों में युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के हर वर्ग को जोड़कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के भाव से कार्य करता है और यही हमारी वास्तविक पहचान है। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ प्रभारियों में युवा मोर्चा अभय घोष सोनू जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा वंदना तिवारी जिला उपाध्यक्ष एवं डॉली मंडल जिला मंत्री, किसान मोर्चा योगेश पाण्डेय जिला महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा उमाशंकर जिला महामंत्री, पिछड़ा मोर्चा नितेश सिंह जिला महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अभिमन्यु राम जिला मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा आलोक सिंह बंटू जिला उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश सिंह जिला उपाध्यक्ष और प्रकोष्ठ सह-संयोजक राजेश टंडन जिला मंत्री शामिल हैं। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784572 Articles

Share this story