भागलपुर संग्रहालय में प्राचीन मिट्टी की वस्तुएं बनीं आकर्षण का केंद्र

WhatsApp Channel Join Now
भागलपुर संग्रहालय में प्राचीन मिट्टी की वस्तुएं बनीं आकर्षण का केंद्र


भागलपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। भागलपुर के संग्रहालय आज भी इतिहास की अनमोल धरोहरों को अपने भीतर संजोए हुए है।

यहां प्राचीन काल में दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली कई दुर्लभ वस्तुएं सुरक्षित रखी गई हैं, जो लोगों को अतीत की जीवनशैली से रूबरू कराती हैं।

कला एवं सांख्यिकी पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि प्राचीन समय में अधिकांश दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिट्टी से बनाई जाती थीं। उस दौर में मिट्टी के बर्तन और अन्य घरेलू सामान लोगों के जीवन का अहम हिस्सा थे।

समय के साथ आधुनिक तकनीक और नए संसाधनों के आने से ऐसी पारंपरिक वस्तुएं धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं। भागलपुर संग्रहालय में संरक्षित ये प्राचीन धरोहरें न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं, बल्कि नई पीढ़ी को इतिहास और प्राचीन सभ्यता से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story