पेंशनर समाज की बैठक में सूर्यकांत ठाकुर को मिला सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
पेंशनर समाज की बैठक में सूर्यकांत ठाकुर को मिला सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार


अररिया 16 जनवरी(हि.स.)। बिहार राज्य पेंशनर समाज के फारबिसगंज अनुमंडल शाखा की मासिक बैठक पेंशनर भवन में शुक्रवार को सभापति उमेश प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई।कार्यक्रम का संचालन उपसभापति विद्यानंद पासवान ने किया। मौके पर सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। अवसर पर कानूनगो से सेवानिवृत पदाधिकारी, मझुआ निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने सदस्यता ग्रहण की।साथ ही सिमराहा निवासी सत्यभामा कुमारी, देवीगंज निवासी प्रधानाचार्य से सेवानिवृत किशोर कुमार यादव, रविन्द्र साह, हर्ष नारायण दास,ब्रज किशोर यादव ने भी नए सदस्य बने। संस्था में अधिक सदस्य बनाने पर सूर्यकांत ठाकुर को सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार से नवाजा गया।वहीं उत्कृष्ट पुरस्कार विद्यानंद पासवान एवं उत्तम पुरस्कार हरिशंकर झा को दिया गया। बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने की सहमति बनी।

मौके पर सभापति उमेश प्रसाद वर्मा, उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान , सच्चिदानंद मेहता, सचिव मधुसूदन मंडल, हरिशंकर झा, विनोद कुमार तिवारी, सूर्यकांत ठाकुर, जगन्नाथ मंडल, रचना दीक्षित, रायमंड सोरेन, अरूण कुमार मिश्र, रामप्रकाश यादव, जनार्दन दास पारखी, तेज बहादुर सिंह, शोभाचंद साह, प्रमोद कुमार सिंह,प्रभा कुमारी, हर्ष नारायण दास,इंद्रानंद दास, ब्रज किशोर यादव आदि लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story