पूर्वी चंपारण के प्रवीण ने पारा साइक्लिंग नेशनल चैंपियनशिप में तीन मेडल किया अपने नाम

WhatsApp Channel Join Now
पूर्वी चंपारण के प्रवीण ने पारा साइक्लिंग नेशनल चैंपियनशिप में तीन मेडल किया अपने नाम


पूर्वी चंपारण,21 फ़रवरी (हि.स.)।जिले के हरसिद्धि का निवासी प्रवीण ने पारा साइक्लिंग के नेशनल चैंपियनशिप में दो सिल्वर सहित तीन मेडल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. तेलांगना के हैदराबाद में (18-20 फरवरी) साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, तेलांगना साइक्लिंग एसोसिएशन व पारालिंपिक कमिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल पारा रोड और ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2026 के ट्रैक साइक्लिंग के तीन इवेंट में एक किलोमीटर टाइम ट्रायल में सिल्वर व 200 मीटर स्प्रिंट इवेंट में सिल्वर के अलावा चार किलोमीटर इंडिविजुअल परसूट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिला व राज्य का सम्मान बढ़ाया है।

प्रवीण कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत से नेशनल चैंपियनशिप में तीन मेडल जीता है। उसने रोड साइक्लिंग में भी खेला लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल सकी।

जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि प्रवीण की सफलता से जिला गौरवान्वित हुआ है। वह एक अनुशासनप्रिय खिलाड़ी है। उसने अपना प्रशिक्षण बिहार से बाहर रहकर किया जिसके बदौलत आज बड़ी सफलता हासिल की है। प्रवीण ने पिछलें वर्ष भी नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीता है। जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार ने खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन के साथ निरंतर कड़ी मेहनत ही बड़ी सफलता का राह बनाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story