पूर्व मुख्य सचिव स्व. सुनील कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व मुख्य सचिव स्व. सुनील कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि


भागलपुर, 04 जनवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्य सचिव मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश सरकार स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह को रविवार को जीवन जागृति सोसाइटी की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। रेड क्रॉस रोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह का जन्म 25 फरवरी 1957 को ग्राम जमुआ, जिला मुंगेर में हुआ था। उनका निधन 31 दिसंबर 2025 को लगभग 70 वर्ष की आयु में हुआ। वे अरुणाचल प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत रहे। सेवा काल के दौरान उन्होंने अपने अनुज भाइयों को अरुणाचल ले जाकर शिक्षा दिलाई, जिनमें से दो आज भी अरुणाचल सरकार में कार्यरत हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने जीरोमाइल में अपना आवास बनाया था वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। कार्यक्रम में जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने उन्हें सादगी, विचार और समाज सेवा का प्रतीक बताया। वहीं संरक्षक डॉ. कृष्णा सिंह ने उन्हें कर्मयोगी बताया। संस्था अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र ने उनकी समयबद्धता और सक्रियता की सराहना की। उनके अनुज मुरारी प्रसाद सिंह ने उन्हें पिता समान बताया इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story