पुलिस केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


भागलपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। भागलपुर पुलिस केंद्र और अन्य पुलिस प्रतिष्ठान में गुरुवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व स्वयं पुलिस वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर ने किया तथा इसमें नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर, सहायक पुलिस अधीक्षक भागलपुर, डीएफओ भागलपुर तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा स्कूल के अध्यापक और बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि पुलिस और जन सहयोग के माध्यम से वृक्षारोपण के कार्यक्रम के द्वारा पर्यावरण को ज्यादा बेहतर बनाने हेतु हरियाली की मात्रा को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जा सके। जिससे पर्यावरण ज्यादा संतुलित बने। पुलिस सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन अन्य जिलों की तरह भागलपुर पुलिस के सभी पुलिस प्रतिष्ठान में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story