पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर हुआ गुप्त मतदान

WhatsApp Channel Join Now
पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर हुआ गुप्त मतदान


भागलपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ के लोगों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के पक्ष विपक्ष में गुप्त मतदान किया। यह मतदान कार्यक्रम 21 नवंबर से 23 नवंबर तक चलेगा। जिसमें कर्मचारी अपने ओपिनियन पोल डालेंगे। इससे पता चलेगा कि कितने कर्मचारी इस पुराने पेंशन को फिर से शुरू करने के पक्ष में हैं और कितने इसके विपक्ष में हैं।

वहीं पूर्व रेलवे के संगठन सचिव सुनील कुमार ने बताया कि यह मतदान 21 नवंबर से 23 नवंबर तक चल रहा है। सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। हमें उम्मीद है सभी कर्मचारियों का ओपिनियन पॉजिटिव आएगा। जिससे कर्मचारियों को भविष्य में कई सुख सुविधाए प्राप्त होगी। पुराने पेंशन चालू होने से कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद काफी सहायता मिलेगी। इसको लेकर यह कदम उठाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

Share this story