नप के जेई का इलाज़ के दौरान पटना में निधन, नप में शोक की लहर

WhatsApp Channel Join Now
नप के जेई का इलाज़ के दौरान पटना में निधन, नप में शोक की लहर


अररिया 26 दिसम्बर(हि.स.)।फारबिसगंज नगर परिषद के कनीय अभियंता 43 वर्षीय मनोज प्रभाकर का आकस्मिक निधन गुरुवार की देर संध्या इलाज़ के दौरान पटना में हो गया। वे बीते कई माह से बीमार चल रहे थे।उनके निधन की खबर सुनते ही फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक जेई निर्मली के निवासी है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में शुक्रवार को किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

जेई के निधन की खबर सुनते ही नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, स्थायी समिति सदस्य मो.इस्लाम, मनोज सिंह,गणेश गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल,नप के प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह,स्वच्छता प्रभारी वंदना भारती,चंद्रनाथ चंदन,आर्यन राय,गजेंद्र सिंह,मनीष कुमार,राज कुमार दास जेई विकास कुमार,वरुण कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है।वहीं वार्ड पार्षद चांदनी सिंह,तन्नू प्रिया, शिल्पा भारती, अनुज सिंह,सुनील यादव, अशोक फुलसरिया, ईरशाद सिद्दिकी, मो.सलमान,संवेदक मनोज भगत, मो.अशफाक आलम उर्फ डॉन आदि ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story