तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, एक ही परिवार के चार गंभीर रूप से घायल,सभी रेफर

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, एक ही परिवार के चार गंभीर रूप से घायल,सभी रेफर


तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, एक ही परिवार के चार गंभीर रूप से घायल,सभी रेफर


अररिया 18 जून(हि.स.)। अररिया के जहांगीर बस्ती के पास तेज अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी गुरुवार को एक लेन से दूसरे लेन में जाने के क्रम में पलट गई,जिसमें स्कॉर्पियो पर सवार एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ ने सभी घायलों को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने सभी की नाजुक हालत को देखते हुए पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

सूचना के बाद यातायात थाना के अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी पुलिस अधिकारी और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटने के साथ स्कॉर्पियो और ट्रक को जब्त कर थाना ले गया।

स्कॉर्पियो सवार पश्चिम बंगाल से नेपाल विराटनगर जा रहा था।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो तेज गति से पूर्णिया से जोगबनी की ओर अपने लेन में जा रहा था।

इसी क्रम में अचानक तेज अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी दूसरे लेन जाने लगी और चालक से गाड़ी अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक दूसरे लेन में ट्रक आ रहा था, जिसको देखकर स्कॉर्पियो चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे यातायात थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत ट्रक को कब्जे में लेकर अपने साथ थाना लेकर गई।

घायल सभी एक ही परिवार के हैं।घायलों में उमेश गोस्वामी, रोहित गोस्वामी, पम्मी गोस्वामी, सुरेश गोस्वामी हैं। जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत देखते हुए पूर्णिया रेफर किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story