जिला समन्वय समिति की बैठक में 31 मार्च तक लंबित भुगतान करने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जिला समन्वय समिति की बैठक में 31 मार्च तक लंबित भुगतान करने का निर्देश


कटिहार, 30 मार्च (हि.स.)। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का कोई भी लंबित भुगतान 31 मार्च 2026 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन आदि विभागों की गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए।

अंचलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान, पानी की टंकी, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र हेतु आवंटित भूमि की स्थिति की समीक्षा की गई और भूमि उपलब्ध कराने तथा एनओसी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story