चुनाव उपरांत बाल संसद का किया गया गठन

WhatsApp Channel Join Now
चुनाव उपरांत बाल संसद का किया गया गठन


भागलपुर, 11 मई (हि.स.)। जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगटी दाउदवाट जगदीशपुर भागलपुर में सोमवार को डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया के अंतर्गत बाल संसद का गठन मतदान प्रक्रिया द्वारा किया गया।

चुने हुए बाल सांसदों को प्रधानाध्यापक डॉ. अमित रंजन द्वारा शपथ दिलाई गई। साथ ही नवनिर्वाचित मंत्रियों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया के जिला लीड शंभू कुमार सिंह ने कहा कि रैकिट के सहयोग से विद्यालयों में हाइजीन एजुकेशन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बाल्यावस्था से ही स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा स्वच्छ गुणों का विकास करना है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बाल संसद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बाल संसद के माध्यम से बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्वच्छता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता सुनिश्चित की जा सकती है। इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा वे कुशल नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर होते हैं। नवनिर्वाचित मंत्रियों में प्रधानमंत्री पद पर दुर्गा कुमारी एवं उपप्रधानमंत्री पद पर सचिन कुमार का चयन किया गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री के रूप में आनंद राज का चयन हुआ। इसके अलावा अनमोल आनंद, रोशनी कुमारी, तनुजा कुमारी, अंशु प्रिया, अंशिका कुमारी, सुरभि कुमारी, अंशु कुमारी, सागर कुमार, प्रियंका भारती एवं अभिनव बाबू सहित अन्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक भावेश मंडल, पूनम कुमारी, ज्योति रानी, निशा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, प्रीति कुमारी सुजाता, खुशबू कुमारी एवं दीपिका राज सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय समन्वयक चंद्रकांत भारती ने सहयोग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story