चयन प्रतियोगिता आयोजित
भागलपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एस. एम. कॉलेज, भागलपुर द्वारा मंगलवार को को एस. एम. कॉलेज के परीक्षा भवन परिसर स्थित खेल मैदान में रेड रन–2026 के लिए महाविद्यालय स्तरीय छात्राओं की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रभारी एवं टी.एम.बी.यू. के प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह के शुभकामनाओं के साथ हुआ। चयन प्रक्रिया का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रिथा बसु एवं पीटीआई सुधांशु कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। चयन के उपरांत 10 छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
चयनित छात्राओं को 22 जुलाई को आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा, जहाँ वे महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

