गहन टिकट जांच एवं रेलवन ऐप जागरूकता अभियान आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
गहन टिकट जांच एवं रेलवन ऐप जागरूकता अभियान आयोजित


भागलपुर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। मालदा मंडल के मंडल रेलवे प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में टिकट रहित और अनियमित यात्रा को रोकने के लिए मालदा मंडल में गहन टिकट जांच अभियान जारी है। इसी पहल के अंतर्गत सोमवार को साहिबगंज, शिवनारायणपुर, मिर्ज़ाचौकी, बरहरवा और पिरपैंती खंड में व्यापक टिकट जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में किया गया, जिसमें वाणिज्य निरीक्षक टिकट निरीक्षण टीम और रेलवे सुरक्षा बल की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई। जांच अभियान के दौरान कुल 83 मामलों में 42,020 रुपया का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई ट्रेन संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल, 13071 हावड़ा–जमालपुर एक्सप्रेस, 53416 जमालपुर–साहिबगंज पैसेंजर और अन्य यात्री ट्रेनों में की गई। साथ ही, मालदा मंडल द्वारा साहिबगंज और बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ऐप जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

यात्रियों को ऐप डाउनलोड कर उसके सुविधाजनक फीचर्स का उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे टिकटिंग और रेलवे सेवाएँ सरल, डिजिटल और सुविधाजनक बन सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story