केसरवानी वैश्य सभा का मिलन समारोह संपन्न, नृत्य-संगीत से सजा कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
केसरवानी वैश्य सभा का मिलन समारोह संपन्न, नृत्य-संगीत से सजा कार्यक्रम


भागलपुर, 15 मार्च (हि.स.)। शहर के एक धर्मशाला में केसरवानी वैश्य सभा द्वारा रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आपसी एकता एवं भाईचारे का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं। नृत्य और संगीत के कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।

महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिसे उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। समारोह का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना, पारिवारिक संबंधों को मजबूत करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना बताया गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story