औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग संवाद, उद्यमियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

WhatsApp Channel Join Now
औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग संवाद, उद्यमियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव


औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग संवाद, उद्यमियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव


सुपौल, 26 नवंबर (हि.स.)। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से गुरुवार को लहटन चौधरी सभागार में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने और नए उद्योगों की स्थापना के लिए उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं उद्योग संघों के प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए। उद्यमियों एवं उद्योग संघों के सदस्यों ने जिले में उद्योगों के विकास, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा औद्योगिक गतिविधियों को विस्तार देने से संबंधित अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, सुपौल ने उद्योग विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने योजनाओं के उद्देश्य, लाभ एवं उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, उद्यमी, विभिन्न उद्योग संघों के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783732 Articles

Share this story