गरीबों के बीच पॉलिथीन बांटकर सहारा बने लक्ष्मण कुमार झा, विस्थापित परिवारों को दी राहत

WhatsApp Channel Join Now
गरीबों के बीच पॉलिथीन बांटकर सहारा बने लक्ष्मण कुमार झा, विस्थापित परिवारों को दी राहत


सुपौल, 02 मई (हि.स.)। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत एकमा पंचायत में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पॉलिथीन का वितरण किया।

यह पहल उन गरीब दलित एवं महादलित परिवारों के लिए राहत बनकर सामने आई है, जो हाल ही में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बेघर हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन के किनारे बसे करीब 30 परिवारों को हटाए जाने के बाद वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए थे। बरसात के मौसम में इनकी परेशानी और बढ़ गई थी। ऐसे हालात में लक्ष्मण कुमार झा ने आगे आकर प्रभावित परिवारों के बीच पॉलिथीन बांटकर अस्थायी छत का इंतजाम करने में मदद की।इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे इन सभी परिवारों के पुनर्वास के लिए भी प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को 3 से 5 डिसमिल जमीन का परचा दिलाने के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे और इस दिशा में जल्द ठोस पहल की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि प्रशासन भी जल्द इन परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए कदम उठाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story