मढ़ौरा में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

WhatsApp Channel Join Now
मढ़ौरा में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


मढ़ौरा में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


मढ़ौरा में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


सारण, 03 अगस्त (हि.स.)। मढ़ौरा-खैरा मुख्य सड़क स्थित मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पर सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने 26 वर्षीय युवक बिट्टू कुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पटेढ़ी बैज गांव के धर्मनाथ सिंह का पुत्र बिट्टू कुमार है। बिट्टू कुमार पिछले छह महीने से एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी बॉय के रूप में कार्यरत था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिट्टू सुबह पटेढ़ी मंदिर में आयोजित शिवपुराण कथा के जलभरी कार्यक्रम से लौटने के बाद मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पर एक दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी रेल फैक्ट्री रोड की ओर भाग निकले।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर मढ़ौरा-खैरा मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभालने का प्रयास किया, जबकि परिजन वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story