यूथ की बात कार्यक्रम में पूर्व आईएएस कन्नन गोपीनाथन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

WhatsApp Channel Join Now
यूथ की बात कार्यक्रम में पूर्व आईएएस कन्नन गोपीनाथन ने युवाओं से किया सीधा संवाद


अररिया 19 अगस्त(हि.स.)। अररिया टाउन हॉल में जन जागरण शक्ति संगठन की ओर से बुधवार को आयोजित यूथ की बात कार्यक्रम में पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन ने युवाओं के साथ शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर सीधा संवाद किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और युवतियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा खुला मंच प्रदान करना था, जहां वे बिना किसी संकोच के अपने विचार, सवाल और चिंताएं खुलकर रख सके।जिसको लेकर आयोजकों ने युवाओं को अपनी बात रखने के लिए लोकतांत्रिक मंच उपलब्ध कराया।

खुले मंच पर युवाओं ने बारी-बारी से विभिन्न सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।युवाओं की मौजूदगी और उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे यह अनुभव उनके लिए खास रहा क्योंकि उन्हें सीधे संवाद का अवसर मिला।

मुख्य अतिथि कन्नन गोपीनाथन ने युवाओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान युवाओं के विचारों और सवालों को महत्व देते हुए उनसे संवाद स्थापित किया।

संस्था से जुड़ी कामायनी स्वामी सहित दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम की व्यवस्था में सक्रिय रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story