युवाओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

WhatsApp Channel Join Now
युवाओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’


दरभंगा, 29 नवंबर (हि.स.)।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, दरभंगा की ओर से रविवार को सर्वे कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश महासेठ ने की। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनमोल कुमार झा ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों, नवाचारों और सामाजिक योगदान की प्रेरक कहानियां सामने आती हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि ‘मन की बात’ नागरिकों से संवाद का सशक्त माध्यम है। युवाओं को इससे प्रेरणा लेकर समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री सूरज कुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक सहित युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785463 Articles

Share this story