ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत


भागलपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर रेलवे पोल संख्या 313/20 एवम् 313/22के समीप सुल्तानगंज से भागलपुर आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।

मृतक को स्थानीय लोग विक्षिप्त बता रहे हैं। उधर सुल्तानगंज कंट्रोल आरपीएफ को सूचना मिलने पर आरपीएफ और नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नाथनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story