सड़क दुर्घटना में युवक कि मौके पर ही मौत

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 21 जून (हि.स.)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के समीप रविवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई।

तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव निवासी धनेश्वर मांझी के पुत्र अमेरिका मांझी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार अमेरिका मांझी मोटरसाइकिल से शीतलपुर अपने साढ़ू के घर जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी अनियंत्रित गति से आ रही थार गाड़ी ने उसे कुचल दिया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी को तो पकड़ लिया, लेकिन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक सिवान में एंबुलेंस चालक था और दो दिन पहले ही घर आया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story