बहन की शादी का सामान खरीदने बाजार गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

WhatsApp Channel Join Now
बहन की शादी का सामान खरीदने बाजार गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत


-आगामी नौ मार्च को थीं बहन की शादी

पूर्वी चंपारण,05 मार्च (हि.स.)।बहन की शादी का सामान खरीदने गए भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर पंचायत के जरदाहा गांव निवासी भुखल सहनी का सबसे छोटा पुत्र टुन्नू सहनी (18) है।

घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार मृतक टुन्नू सहनी बहन की शादी का सामान लेने बाइक से गुरूवार को पचपकड़ी बाजार गया था। बाजार से लौटने के क्रम में पचपकड़ी अम्बेडकर चौक से विरती मुख्य पथ में जैसे बढ़ा टेम्पू में जोरदार टक्कर मार कर गिर गया। टक्कर इतनी तेज़ थीं की टेम्पू का शीशा चकनाचूर हो गया।स्थानीय लोगो ने घायलवस्था उसे अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बहन की आगामी नौ मार्च को शादी है। मृतक की माँ, बहन और भाभी, भाई का रो रो कर बुरा हाल है। जिस घर में ख़ुशी का माहौल था अचानक गमगीन हो गया। घटना की खबर सुन ग्रामीण स्तब्ध है। परिजनों शव का बगैर पोस्टमार्टम कराएं अंतिम संस्कार करने पर अड़े है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story