स्नान करने के क्रम में तालाब में डूबने से युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
स्नान करने के क्रम में तालाब में डूबने से युवक की मौत


अररिया 04 सितम्बर(हि.स.)।

जिले में फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा गांव में तालाब में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढोलबज्जा पंचायत वार्ड संख्या नौ निवासी शहादत हुसैन के पुत्र 15 वर्षीय मो.सागर हुसैन के रूप में की गई।

सूचना पर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि गुलाबचंद ऋषिदेव,मो. मोजाहिद,मो.अख्तर,मो.सरफराज,मो.शाहिद,मो.बरकत,असलम शेख,मो.तारिक आदि अस्पताल पहुंचे।फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल से यूडी केस को लेकर फारबिसगंज थाना को सूचित किया गया,जिसके बाद फारबिसगंज थाना से पुलिस अधिकारी बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story