छपरा में युवा जागरण एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में युवा जागरण एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन


छपरा में युवा जागरण एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन


सारण, 06 जून (हि.स.)। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय शिल्पी चौक परिसर में एक भव्य युवा जागरण सह मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनीष कुमार ने युवाओं को राष्ट्र व चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि अनुशासित और संस्कारवान युवा ही देश की असली संपत्ति हैं। मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, मोबाइल की लत, ऑनलाइन गेम्स और अन्य नकारात्मक आदतों से दूर रहने की सलाह दी।

उन्होंने समय के सदुपयोग, नशामुक्त जीवन और आत्मविश्वास बढ़ाने के व्यावहारिक सूत्र भी साझा किए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सामाजिक और शैक्षणिक अभियानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का माहौल राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नैतिक मूल्यों और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story