इनवर्टर की बैटरी चोरी करते युवक गिरफ्तार, पांच सीसीटीवी कैमरे व इनवर्टर बरामद

WhatsApp Channel Join Now
इनवर्टर की बैटरी चोरी करते युवक गिरफ्तार, पांच सीसीटीवी कैमरे व इनवर्टर बरामद


किशनगंज, 26 अगस्त (हि.स.)। जिले में पोठिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इनवर्टर की बैटरी चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस ने पूर्व में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए पांच सीसीटीवी कैमरे और एक इनवर्टर बरामद किया है।

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के आश्रमपाड़ा निवासी विकास राय, पिता स्वर्गीय सुनील राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक को इनवर्टर की बैटरी चोरी करते समय पकड़ा गया।

मामले को लेकर पोठिया थाना में कांड संख्या 305/26 दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(3), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी से पूर्व में हुई चोरी की एक अन्य घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उसकी निशानदेही पर पोठिया थाना कांड संख्या 300/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में चोरी किए गए पांच सीसीटीवी कैमरे और एक इनवर्टर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है।

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ चोरी की वारदातों में और कौन-कौन लोग शामिल थे। बुधवार को पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

उसकी निशानदेही पर पूर्व में चोरी हुए पांच सीसीटीवी कैमरे और एक इनवर्टर बरामद हुए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। चोरी की घटनाओं में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Share this story