सारण में नगर थाना क्षेत्र से स्मैक साथ एक युवा गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 20 जून (हि.स.)। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के सेवन, निर्माण, बिक्री, परिवहन और तस्करों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सारण पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।

नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ युवकों द्वारा नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर ने कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा। अंचलाधिकारी सदर की समक्ष पकड़े गए युवक की विधिवत तलाशी ली गई, तो उसके पास से कुल 9 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोलू कुमार निवासी दहियावां सिया मस्जिद, थाना नगर, जिला सारण के रूप में हुई है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या- 547/26 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story