बीयर की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बीयर की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार


किशनगंज, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को ब्लॉक चौक के पास सघन जांच अभियान के दौरान 42 केन बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्णिया निवासी मुंतसिर आलम के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी डिलीवरी बॉय की टी-शर्ट पहनकर बाइक से बीयर की खेप लेकर जा रहा था, ताकि लोगों और पुलिस को उस पर शक न हो।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह पश्चिम बंगाल के कानकी से बीयर लाकर किशनगंज, कोचाधामन और बहादुरगंज के रास्ते पूर्णिया ले जाने की फिराक में था।

उत्पाद निरीक्षक हैदर अली ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न चेक पोस्टों और प्रमुख स्थानों पर शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में ब्लॉक चौक पर संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 42 केन बीयर बरामद हुई।

बरामद बीयर को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Share this story