युवती के साथ दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

डेहरी आन सोन,10 नवंबर (हि.स.)। जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 5 घंटे के अंदर मंगलवार शाम को तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी बरामद कर लिया गया है।

एस पी राज के अनुसार 9 अक्टूबर को पीड़िता अपने घर से निकली थी। बंजारी के पास उसने एक ऑटो चालक से तिलौथू चलने के लिए कहा। उक्त ऑटो में चालक के अतिरिक्त दो अन्य व्यक्ति भी सवार थे।

आरोप है कि तीनों युवती को तिलौथू लाने के बजाय बारूण ले गए, जहां एक कमरे में उसके साथ गलत घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद मंगलवार को ऑटो चालक युवती को लेकर तिलौथू छोड़कर भागने लगा, जिसे परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान एवं चालक से पूछताछ के आधार पर अन्य दोनों आरोपियों को भी बारूण थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया की गिरफ्तार आरोपितो में जमुना राम,अरविन्द कुमार व नन्हक राम सभी ग्राम चन्दर बिगहा, थाना- बारूण, जिला- औरंगाबाद के रहने वाले हैं।इस मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775021 Articles

Share this story