युवा समाजसेवी रौशन माधव ने भीषण गर्मी में ओआरस का वितरण किया

WhatsApp Channel Join Now
युवा समाजसेवी रौशन माधव ने भीषण गर्मी में ओआरस का वितरण किया


युवा समाजसेवी रौशन माधव ने भीषण गर्मी में ओआरस का वितरण किया


सहरसा, 17 मार्च (हि.स.)।

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रौशन माधव ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए ठेला चालक और रिक्सा चालक के बीच ओआरस का वितरण कर रहे।

उन्होंने कहा की वैसे लोग जो इस तपती धूप मे अपने परिवार के लिए मेहनत मजदूरी करते है, जिन पर पुरा परिवार की जिम्मेदारी होती है। ऐसे मे उनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, अक्सर गर्मी में शरीर मे पानी की कमी से लोग बीमार पड़ जाते है, इसलिए कई वर्षो से रौशन गर्मी के मौसम मे लोगो को पानी को लेकर जागरूक करते रहते है।

जरूरतमंदो के बीच सेवा ही इनका जीवन बन चुका है। आज कई वर्षो से रौशन माधव लाचार, बेबस, जरूरतमंदो के बीच सेवा करते आ रहे है। सच मे इनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है।

शहर के महावीर चौक से चांदनी चौक पर कई जरूरतमंदो के बीच ओआरएस की वितरण की गई।वही जरूरतमंद लोग रौशन की निस्वार्थ समाजसेवा को देखकर उनके प्रति कृतज्ञता का भावना व्यक्त कर उनके प्रति आभार जताया।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story