बिजली का तार काटने गए युवक की करंट लगने से मौत

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 05 अगस्त (हि.स.)। दरियापुर डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट चंवर में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

घटना देर रात की बताई जा रही है। शव इतनी बुरी तरह जल चुका है कि मृतक की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है।

डेरनी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला बिजली के तार काटने के दौरान करंट की चपेट में आने का प्रतीत होता है।

डेरनी थानाध्यक्ष ने बताया कि शिनाख्त के बाद ही मामले की सही वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story