एसएसबी ने बेला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कराया योगाभ्यास

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी ने बेला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कराया योगाभ्यास


अररिया 08 अप्रैल(हि.स.)।

एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा की बाह्य सीमा चौकी बेला में बुधवार को एसएसबी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर शिविर लगाकर ग्रामीणों के साथ जवानों को योगाभ्यास कराया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के कार्मिक एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करीबन एक घंटे तक विभिन्न आसन किया।मौके पर एसएसबी के अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों से लगने वाले शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास करने की अपील की।योग के प्रति ग्रामीणों में एसएसबी जवानों के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया,जिसमें बताया गया कि किस तरह योग के माध्यम से हम न केवल अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं,बल्कि असाध्य रोगों पर भी काबू पा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story