एसएसबी मुख्यालय में योगाभ्यास का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी मुख्यालय में योगाभ्यास का आयोजन


अररिया, 02 अप्रैल(हि.स.)। जिले के बथनाहा स्थित एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर पी टी ग्राउंड में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक लचीलापन, मानसिक शांति और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने को लेकर अलग अलग आसन किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद सूक्ष्म व्यायाम,प्राणायाम और विभिन्न आसनों मसलन ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन का अभ्यास किया गया।

कार्यक्रम में कमांडेंट, चिकित्सा संयुक्त अस्पताल बथनाहा निवास गोंडा एन, डॉ.दीपक प्रसाद, द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा संयुक्त अस्पताल डॉ वि. चकमा, उप कमांडेंट हर्षित कुमावत, मदन मोहन भट्ट सहित अन्य बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story