स्कूली बच्चों ने मनाया विश्व खेल विकास एवं शांति दिवस
अररिया 06 अप्रैल(हि.स.)। जिले के फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में विश्व खेल विकास एवं शांति दिवस मनाया गया।
दिवस ज्ञान के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि हर वर्ष आज ही के दिन 6 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल विकास एवं शांति दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अगस्त 2013 में घोषित यह दिन समाज में सकारात्मक बदलाव, सामुदायिक विकास, समानता और शांति को बढ़ावा देने में खेल की भूमिका को उजागर करता है।
अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और शांति के लिए खेल की शक्ति का उपयोग करना है। यह समानता और समावेश को बढ़ावा देता है। यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति इस दिन को सक्रिय रूप से बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम को प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह , युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल एवं शिक्षक संजीत कुमार निगम ने भी स्कूली बच्चों को अन्य दिवस के बारे में जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

