विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ बेबी शो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ बेबी शो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


सुपौल, 08 अप्रैल (हि.स.)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर में बेबी शो, स्वस्थ बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया।

समारोह में पुरस्कार वितरण की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी, मुख्य अतिथि मो हारूण रशीद पूर्व उपसभापति विधान परिषद, सिविल सर्जन सह उपाध्यक्ष डॉ बाबू साहेब झा, मुख्य पार्षद नगर परिषद राघवेन्द्र झा, आइ एम ए अध्यक्ष डॉ शांति भूषण सिंह उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ ओ पी अमन सहित डॉ राजाराम गुप्ता, डॉ विनय कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ ए एस पी सिन्हा, डॉ दिगंत मिश्रा, डॉ ठाकुर प्रसाद एवं हेल्थ मैनेजर अभिनव कुमार की सराहनीय भूमिका निभाई। संकल्प लिया गया। प्रतियोगिता में 0 से 1 बर्ष ग्रुप में आयंश कुमार प्रथम, अलपीया प्रवीण द्वितीय, अराध्या कुमारी तृतीय। 1 से 3 बर्ष ग्रुप में आदित्य चौधरी प्रथम, आदर्श आनंद द्वितीय, मो सामान तृतीय। 3 से 5 वर्ष ग्रुप में कृतिका प्रथम, पार्थ कुमार द्वितीय, राशि कुमार तृतीय श्रेणी में चयनित सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह ने सभी अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा रेड क्रॉस एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों की सराहना की।

इस अवसर पर रेड क्रॉस वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, सचिव रामकुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, प्रबंध समिति सदस्य अमरेन्द्र कुमार अमर, नीलम कुमारी, खुर्शीद आलम, गोविन्द पासवान, चंद्र शेखर चौधरी पेट्रोन सदस्य डॉ विजय शंकर चौधरी, डॉ राजाराम गुप्ता, संजय अग्रवाल जदिया, जगन्नाथ चौधरी, आजीवन सदस्य रामजी प्रसाद साह, जोली खान, नीता कुमारी, नासरा परवीन, शंभु चौधरी, अमरनाथ साह, पवन अग्रवाल, एवं मोहित झा, पंकज मेहता, अनिकेत सिंह, प्रवीण कुमार, अंकिता कुमारी आदि ने सहयोगी किया।

रेडक्रॉस सचिव रामकुमार चौधरी ने सभी अतिथि एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। यह आयोजन एक छोटा प्रयास है आगे बृहद रूप में कार्य करने की इच्छा है। रेड क्रॉस द्वारा 200 डिजिटल आंक्सीमीटर सदर अस्पताल को देने की धोषणा अध्यक्ष के समक्ष किया गया। सभी सदस्यों ने मानवीय सेवा के लिए सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story