विश्व खाद्य दिवस पर बच्चों को किया गया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
विश्व खाद्य दिवस पर बच्चों को किया गया जागरूक


अररिया 16 अक्टूबर(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में चेतना सत्र में शुक्रवार को दिवस ज्ञान के अंतर्गत बच्चों को विश्व खाद्य दिवस की जानकारी देते हुए खाद्य पदार्थों को लेकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने बताया कि हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है,जो भूख, पोषण और टिकाऊ खाद्य प्रणालियों के निर्माण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। इस बार 2026 में एफएओ ने आज नवाचार करें कल पोषण करें का संदेश चुना है और यह दिन विश्व इतिहास, संस्कृति, भाषा और मनोरंजन उद्योग की घटनाओं को भी याद करता है। इस अवसर पर बच्चे शिक्षक एवं रसोईया ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि हमलोग भोजन या किसी अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थ बर्बाद नहीं करेंगे।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रधान मिथिलेश कुमार सिंह ने बच्चों एवं अभिभावकों को छुट्टी संबंधित जानकारी दी। युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने विश्व रीढ़ दिवस पर और कवि सह शिक्षक संजीत कुमार निगम ने विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर विशेष रूप से चर्चा किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762088 Articles

Share this story