विश्व परिवार डॉक्टर दिवस पर बनायी गयी मानव श्रृंखला

WhatsApp Channel Join Now
विश्व परिवार डॉक्टर दिवस पर बनायी गयी मानव श्रृंखला


अररिया 19 मई(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में विश्व परिवार चिकित्सक दिवस पर मंगलवार को स्कूली बच्चों ने डॉक्टर के परिवार के प्रति अपनी भावना प्रकट करते हुए मानव श्रृंखला का निर्माण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि विश्व परिवार डॉक्टर दिवस हर साल 19 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन परिवार चिकित्सकों की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, निरंतर देखभाल और सामुदायिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है।

प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्व परिवार डॉक्टर दिवस की स्थापना वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ऑफ फैमिली डॉक्टर्स द्वारा 2010 में शुरू किया गया था और पहला समारोह 2011 में आयोजित किया गया था।

इस दिन के महत्व को बतलाते हुए शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि यह दिन परिवार के डॉक्टर के योगदान को उजागर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि वे सभी उम्र और लिंग के रोगियों को व्यक्तिगत, व्यापक और निरंतर देखभाल प्रदान करते हैं। शिक्षक संजीत कुमार निगम ने बच्चों को इस साल के दिवस के थीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story