विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण


भागलपुर, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर शुक्रवार को जिले भर जगह जगह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सैंडिस कंपाउंड वन विभाग की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम में भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ बसुंधरा लाल, जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, वन विभाग के डीएफओ आशुतोष राज सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान करीब 50 से अधिक पौधे लगाये गये, जिसमें महोगनी, पीपल, पाकर, आंवला, जामुन के पौधे थे। पौधारोपण कार्यक्रम के पहले सुबह में वन विभाग के डीएफओ आशुतोष राज के नेतृत्व में वन विभाग परिसर से सैंडिस कंपाउंड तक दौड़ का आयोजन किया गया।

वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों ने दौड़ते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौड़ में डीएफओ के अलावा रेंजर कुमार गौतम, दिनेश कुमार सिंह, वन रक्षी आदित्य कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, आदित्य अभिनव, नीरज कुमार, प्रिया कुमारी सहित वन विभाग के कर्मी थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story