बाल शोषण के खिलाफ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
बाल शोषण के खिलाफ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन


अररिया 05 मई(हि.स.)। फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को बाल शोषण और बाल विवाह मुक्त जिला निर्माण को लेकर महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविकाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नई दिल्ली, जागरण कल्याण भारती, महिला एवं बाल विकास निगम,समाज कल्याण विभाग पटना,जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित की गई थी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गजाला प्रवीण ने किया।संचालन प्रशिक्षक के रूप में मौजूद जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया |

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी,बाल यौन शोषण के साथ जिला को नशा मुक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम में प्रखंड के सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सभी सेविकाओं के साथ जागरण कल्याण भारती के डीसी दीपक कुमार पासवान, मो. रिजवान, सोनू कुमार ने विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मौजूद लोगों को बाल शोषण और नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story