कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री का मनाया जन्मदिन, बांटी मिठाइयां
फारबिसगंज/अररिया, 5 जनवरी (हि.स.)। अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा और अररिया जिला के महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी जी का जन्मदिन के अवसर पर फारबिसगंज नगर में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के अगुवाई में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर वैदिक मंत्रउच्चार के साथ मिठाइयां बांटकर, केक काट कर तथा अंग वस्त्र से सम्मानित कर काफी हर्ष और उल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया गया, इसके अलावा महिला मोर्चा फारबिसगंज नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रंजन के अगुवाई में उनके निज आवास पर भी मिठाइयां बांटकर और अंग वस्त्र से सम्मानित कर भी जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री का जन्म दिवस मनाया गया।
इस मौके पर जिला के महामंत्री प्रताप नारायण मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री अमन राज महिला मोर्चा के महामंत्री नम्रता सिंह जिला के मंत्री नीलिमा साह धर्म जागरण के प्रांतीय प्रमुख विजय यादव संघ के जिला सह कार्यवाह नागेंद्र झा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष किशन शर्मा भाजपा नेता शंभू साह धीरज पासवान प्रसनजीत चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Prince Kumar