जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
भागलपुर, 26 जुलाई (हि.स.)।
जिले में एक महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से इलाज के दौरान मौत हो गई मृतका की पहचान जगन्नाथपुर, सजौर निवासी सरिता देवी, पति सीटू यादव के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार सरिता देवी मानसिक रूप से कमजोर थीं प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्होंने बिना किसी स्पष्ट कारण के जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया,जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
बताया जा रहा है कि मृतका के मायके और ससुराल, दोनों पक्ष के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं। दोनों पक्षों की ओर से किसी भी प्रकार का आरोप या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है परिजनों ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है पुलिस का कहना है कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत होता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

