जहर खाने से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जहर खाने से महिला की मौत


भागलपुर, 08 मई (हि.स.)। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से मायागंज अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका की पहचान रोशन कुमार दास की पत्नी मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के पति रोशन कुमार दास ने बताया कि उनकी पत्नी ने आखिर जहर क्यों खाया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी या परिवार के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था।

रोशन कुमार दास ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद जब मुन्नी कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story