घरेलू विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
घरेलू विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर


भागलपुर, 04 जुलाई (हि.स.)।

कीटनाशक दवा खाने के बाद स्थिति गंभीर होने से बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के विदनचक मोहल्ले की सोनी कुमारी को शनिवार को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद से परेशान उक्त विवाहिता ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कीटनाशक दवा खाने के बाद गंभीर हालत में परिजन ने उसे रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है विदनचक निवासी पच्चु मंडल की 30 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में थी। शनिवार को उसने घर में रखी फसल में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा खा ली।

गंभीर हालत में परिजन ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्नी सोनी कुमारी पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में थी. शनिवार को उसने घर में रखी फसल में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा खा ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story