दरियापुर में सर्पदंश से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 20 मई (हि.स.)। दरियापुर भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही क्षेत्र में जहरीले जीव-जंतुओं और सांपों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। ताजा मामला दरियापुर प्रखंड के फतेहपुर चैन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 से सामने आया है, जहां सर्पदंश के कारण एक महिला की मौत हो गई। मृतका स्थानीय निवासी सैफुल्लाह की पत्नी सफीना बीबी है।

जानकारी के अनुसार सफीना बीबी अपने बथान में झाड़ू-बहारू कर रही थीं। इसी दौरान बथान में छिपे एक सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए पीएचसी दिघवारा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के कारण सांप शीतलता की तलाश में नमी वाले स्थान का रुख कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story