आंधी का कहर, बिजली के पोल से दबकर महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
आंधी का कहर, बिजली के पोल से दबकर महिला की मौत


भागलपुर, 27 मई (हि.स.)। जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में आंधी और बारिश के कारण बिजली का पोल के गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका रंजू देवी (45 वर्ष) पति पुजारी मंडल भोजपुर गांव की ही रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि बीते देर रात आंधी और बारिश के समय रंजू देवी अपने झोपड़ीनुमा घर में सोई हुई थी। इसी वक्त तेज आंधी और बारिश के कारण झोपड़ी के समीप का पोल उसके घर पर जा गिरा। पोल से दबाकर उसके मौत हो गई।

उधर घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे फिर घटना की सूचना गोराडीह पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोराडीह पुलिस बुधवार तड़के सुबह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story