स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार


अररिया 17 अक्टूबर(हि.स.)। जिले की बरदाहा थाना पुलिस ने एक महिला को 102 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला बरदाहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 की रहने वाली 30 वर्षीया अफ़साना खातून पति मुस्तफा अंसारी है।जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार रात को प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बरदाहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरदाहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में महिला अफ़साना खातून और उसके पति मुस्तफा अंसारी के द्वारा अपने घर से स्मैक की बिक्री की जाती है।

सूचना के सत्यापन को लेकर छापामारी करने पर उनके घर से 102 ग्राम स्मैक की बरामदगी हुई और अफसाना खातून की गिरफ्तारी की गई। जबकि पुलिसिया कार्रवाई के दौरान महिला का पति मुस्तफा अंसारी मौके से फरार हो गया।

छापामारी दल में बरदाहा थानाध्यक्ष इम्तेयाज खान, पीटीसी इम्तेयाज अहमद, महिला सिपाही अनुराधा कुमारी, गृहरक्षक राजेश कुमार और चौकीदार जयकिशोर पासवान शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762276 Articles

Share this story